Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Breaking: नातिन का जन्मदिन मनाने जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 साल की बर्थडे गर्ल नहीं काट पाई केक

Breaking: नातिन का जन्मदिन मनाने जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 साल की बर्थडे गर्ल नहीं काट पाई केक

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@जांजगीर-चांपा. जांजगीर-चांपा में तीन साल की बच्ची का जन्मदिन मनाने बाइक पर जा रहे एक परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। शनिवार को हुए इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चारों लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में वो बच्ची भी शामिल है जिसका आज ही जन्मदिन था। पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के अरसमेटा मोड़ का है। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

लोगों ने किया चक्काजाम
मिली जानकारी के अनुसार मृत दंपती अपने बेटे और नातिन के साथ एक ही बाइक में सवार थे तभी ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। ट्रक की टक्कर के बाद सभी बाइक सवार दूर सड़क किनारे जा गिरे। जिसमें 3 साल की बच्ची समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।

सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत
पुलिस के मुताबिक, 47 साल का रामकुमार कश्यप एक बाइक पर अपनी पत्नी शतरूपा बाई (42), बेटा चंद्र प्रकाश कश्यप (19) और 3 साल की नातिन के साथ सवार था। सभी कोनारगढ़ गांव से बर्थडे मानने के लिए परसदा गांव जा रहे थे। इसी दौरान 12.30 बजे के आसपास अरसमेटा मोड़ पर हादसे का शिकार हो गए।

You may also like