Friday, April 24, 2026
Home » Blog » सड़क दुर्घटनाओं को रोकने सड़कों पर लगाए जाएंगे डिवाईडर और लेफ्ट टर्न फ्री

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने सड़कों पर लगाए जाएंगे डिवाईडर और लेफ्ट टर्न फ्री

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने से सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी

नेहरू नगर, शिवनाथ नदी, नेवई ओवर ब्रिज में किया जाएगा डिवाईडर का निर्माण तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था

CG Prime News@भिलाई. कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सोमवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने सहित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी उपाय करें। लेफ्ट टर्न फ्री और डिवाईडर लगाए। यातायात नियमों की पूरी जानकारी नहीं होने के कारण लोग जहां तहां कही से भी टर्न हो जाते है। इसके कारण दुर्घटनाएं होती है।

उन्होंने कहा कि जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग और राजकीय सड़कों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने आमजनों की जान-मान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर बल दिया। जरूरत के अनुरूप डिवाईडर एवं लेफ्ट टर्न फ्री लगाने और अन्य अधोसंरचना कार्यो को सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सड़क दुर्घटना रोकने के लिए व्यापक प्रयास करने बल दिया। जिले के संभावित दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हांकित कर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गो को सहायक सड़कों से जोडऩे वाले पॉइंट पर गति अवरोधक रम्बल्ड स्ट्रिप बनाए। राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उस स्थानों को चिन्हांकित करें। दुर्घटनाजन्य वाले स्थानों पर गति नियंत्रण के लिए जिगजैग, आवश्यक स्थानों पर साईन बोर्ड लगाने, रात्रि में अंधेरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं वाले स्थानों में प्रकाश की व्यवस्था कराएं।

फ्लाई ओवर पर बनाएं जाए डिवाइडर

बैठक में पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग ने दुर्घटना को रोकने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग सेतू संभाग अंतर्गत नेहरू नगर, शिवनाथ नदी, नेवई ओवर ब्रिज में डिवाईडर का निर्माण कराए जाने तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था और राष्ट्रीय राजमार्ग में कोसानाला सर्विस रोड का निर्माण तथा टोल प्लाजा को तोड़कर रोड सीधा कराने की बात कही। प्रियदर्शनीय परिसर, साक्षरता चौक, खुर्सीपार, जीआरपी कटिंग, मजार कटिंग में क्रस बैरियर बनाने, नेहरू नगर से कोसानाला तक सर्विस रोड डिवाईडर की ऊंचाई बढ़ाने जाने का सुझाव दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) में झरोखा स्मृति नगर बोगदा पुलिया से डी मार्ट एवं आरोग्यम हॉस्पिटल तक दोनों ओर सर्विस लेन निर्माण करने को कहा।

लगाए जाए स्पीड वायलेंस डिवाइज कैमरा

एसएसपी ने अंजोरा बायपास से नेहरू नगर गुरूद्वारा चौक तक दो स्थानों पर स्पीड वायलेशन डिवाईस कैमरा लगाने को कहा। लोक निर्माण विभाग द्वारा जेल तिराहा से पुलगांव चौक तक रोड चौड़ीकरण एवं डिवाईडर का निर्माण कराने, मालवीय नगर चौक, राजेन्द्र पार्क चौक एवं पटेल चौक पर फ्री लेफ्ट निर्माण कराने, मोतीपुर चौक में हाई मास्क लाईट लगाने, धमधा-खैरागढ़ मार्ग बिरझापुर से ग्राम कुटहा के मध्य क्षतिग्रस्त पुलिया का मरम्मत कराने व रिफ्लेक्टिव साईन बोर्ड लगाने का सुझाव दिया। बैठक में आयुक्त नगर निगम भिलाई व अपर कलेक्टर रोहित व्यास, एसडीएम भिलाई नगर दीपक निकुंज, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, एसडीएम भिलाई जागेश्वर कौशल, डीएसपी यातायात सतीश ठाकुर, आरटीओ शैलाभ साहू सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    You may also like