Tuesday, May 26, 2026
Home » Blog » सावन मेला में उत्कर्षिणी महिला समिति के सदस्यों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

सावन मेला में उत्कर्षिणी महिला समिति के सदस्यों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

CG Prime News@भिलाई. उत्कर्षिणी महिला समिति ने सावन मेला का आयोजन वैशाली नगर खंडेलवाल भवन में किया। इस अवसर पर समिति एवं मोहल्ले की महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार जीते।

पार्षद स्मिता दोडके द्वारा आयोजित सावन मेला कार्यक्रम की मुख्य रुप से रजनी बघेल, विनीता पांडेय, सुषमा उपाध्याय, सुमन कन्नोजिया, शानू मोहन थी। उत्कर्षिणी महिला समिति की संरक्षक एवं पार्षद स्मिता दोडके ने बताया कि सावन मेला में वैशाली नगर वार्ड में किया गया। आसपास वार्डो की महिलाओं द्वारा हिस्सा लिया गया। सावन मेला कार्यकम में विभिन्न प्रितियोगिता हुई। जिसमे महिलाओं द्वारा सोलह श्रृंगार, रैंप वॉक, मेंहदी, डांस, सिंगिंग में अपनी कला दिखाई। फैशन शो में बुजुर्ग महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने सभी को पुरस्कार से सम्मानित किया।

पुरस्कार से सम्मानित हुई महिलाएं

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल, के साथ साथ छत्तीसगढ़ व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। उत्साह से भरी महिलाओं ने बम्फर हाऊजी, क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया।

You may also like