Monday, May 25, 2026
Home » Blog » युवा नेता आदित्य सिंह ने वैशाली नगर सीट पर ठोंकी अपनी दावेदारी, विधायक देवेंद यादव के काफी करीबी माने जाते हैं

युवा नेता आदित्य सिंह ने वैशाली नगर सीट पर ठोंकी अपनी दावेदारी, विधायक देवेंद यादव के काफी करीबी माने जाते हैं

by Dakshi Sahu Rao
0 comments


CG Prime News@भिलाई. राधिका नगर वार्ड-7 के पार्षद और खेल व युवा कल्याण विभाग के एमआईसी मेंबर आदित्य सिंह ने वैशाली नगर का विधायक बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष को वैशाली नगर के टिकट के लिए अपना आवेदन सौंपा।

बता दें कि आदित्य सिंह ने 2009 से एनएसयूआई में छात्र राजनीति में कदम रखा। 2011 में कॉलेज अध्यक्ष का चुनाव लड़कर संगठन का चुनाव जीता। 2014 में दुर्ग जिले के एनएसयूआई अध्यक्ष बने। 2021 तक वे इस पद पर रहे। 2015 में देश भर के सभी जिलाध्यक्षों में सर्वश्रेष्ठ जिलाध्यक्ष का अवार्ड राहुल गांधी के हाथों प्राप्त हुआ। इसके साथ ही नगर निगम के चुनावों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी को जीत दिलाई। 2016 से 2018 तक छात्रसंघ चुनावों में तत्कालीन प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी एनएसयूआई को प्रदेश के अधिकांश कॉलेज एवं सभी विश्वविद्यालयों में जीत दिलाई। 2018 में कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार विधानसभा चुनावों में एनएसयूआई के साथियों के साथ बहुत ही सक्रियता के साथ काम किया। परिणाम स्वरूप जिले की 5 सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने भारी जीत दर्ज की। 2019-2020 में कोरोना काल जैसी विषम परिस्थिति में समाज हित व प्रवासी मजदूरों के लिये सभी तरह की व्यवस्थाएं की। जिले के कोरोना मरीजों के लिए टीम बनाकर मेडिकल कैम्प, डोर-टू-डोर मास्क सेनेटाइजर तथा दवाइयों का वितरण करवाया।जय हनुमान सेवा वाहिनी, कर्तव्य जान सेवा समिति, रुद्र महादेव सेवा समिति तथा सर्व धर्म एकता कमेटी के संरक्षक के माध्यम से विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजनों के माध्यम से धर्म का प्रचार प्रसार किया। जय हनुमान सेवा वाहिनी, कर्तव्य जान सेवा समिति, रुद्र महादेव सेवा समिति तथा सर्व धर्म एकता कमेटी के संरक्षक के माध्यम से विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजनों के माध्यम से धर्म का प्रचार प्रसार किया।

You may also like