Friday, March 6, 2026
Home » Blog » बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने युवती को जमकर पीटा, रूम से सोने की चेन, अंगूठी और 30 हजार कैश भी गायब

बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने युवती को जमकर पीटा, रूम से सोने की चेन, अंगूठी और 30 हजार कैश भी गायब

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. रायपुर में 6 लड़कियों ने मिलकर एक युवती की किराए के घर में घुसकर जमकर पिटाई कर दी। पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है। पूरा मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा है। लड़कियों ने ब्वॉयफ्रेंड के चक्कर में युवती की पिटाई की है। जानकारी के मुताबिक पीडि़ता एक फैशन डिजाइनर है। भावना नगर में किराए के मकान में रहती है। मारपीट के दौरान से उसके घर से कैश, सोने की अंगूठी और चेन भी गायब है।

चाकू लेकर मारने पहुंची थी लड़कियां

पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर में बताया कि रायपुर में उसकी 6 लड़कियों से पिछले 4 साल से दोस्ती थी। 3 अप्रैल को उसके पास कोमल का फोन आया। उसने कहा कि, वह उसके घर आ रही है। इसके बाद वह बाथरूम में नहाने चली गई। इसी बीच शाम करीब 6 बजे मेन गेट से खटखटाने की आवाज आई। घर में एक दूसरी सहेली भी मौजूद थे, उसने दरवाजा खोला, तभी अलीशा, अलीशा एम, दिव्या, मंजू, कोमल और रानी घर के अंदर घुस गए। लड़कियां हाथ में चाकू भी रखी थी।

आईफोन भी तोड़ दिया

पीडि़ता ने बताया कि, मारपीट के बाद उसके गले में पहनी सोने की चेन गिर गई। इसके अलावा 5 सोने की अंगूठी और घर से करीब 30 हजार कैश गायब है। आरोपी लड़कियों ने उसका आईफोन को भी जमीन पर पटककर तोड़ दिया। पीडि़ता ने आरोपी लड़कियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
बॉयफ्रेंड के चक्कर में पिटाई की चर्चा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चर्चा है कि यह मारपीट बॉयफ्रेंड के चक्कर में हुई है। लड़कियों का आपस में किसी युवक को लेकर विवाद था। इनमें से एक लड़की का युवक से ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी को लेकर विवाद हुआ। हालांकि, विवाद के पीछे की वजह लड़कियों का आपसी मनमुटाव बताया गया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस जल्द मारपीट की असल वजह का खुलासा करेगी।

You may also like