Thursday, March 5, 2026
Home » Blog » पत्नी का कातिल पति गया जेल, 50 रुपए के लिए सिर पर रॉड से हमला कर किया था हत्या

पत्नी का कातिल पति गया जेल, 50 रुपए के लिए सिर पर रॉड से हमला कर किया था हत्या

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई@CG Prime News. पत्नी को 50 रुपए के लिए हत्या करने वाला आरोपी पति अस्पताल से घर पहुंचा. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी पति ने गुस्से में पति के सिर पर रॉड मारकर हत्या की और उसी राड से खुद को घायल कर लिया था.

जामुल टीआई विशाल सोम ने बताया कि शनिवार कोे मंगल बाजार छावनी निवासी राजकुमार पटेल (42 वर्ष ) ने अपनी पत्नी अनीता पटेल (35 वर्ष ) से 50 रुपए की मांगे, जब वह नहीं दी तो सिर पर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इसके पश्चात खुद फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. उसमें भी सफल नहीं हुआ तो उसी रॉड से सिर पर हमला कर घायल हो गया था. सूचना पर जामुल पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घायल राजकुमार पटेल को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया था. जब वह स्वस्थ हो गया तो उसकी गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया. न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

You may also like

Leave a Comment