Home » Blog » 4 एकड़ जमीन फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कर 66 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

4 एकड़ जमीन फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कर 66 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

by cgprimenews.com
0 comments

cgprimenews@big.breakingभिलाई. फर्जी तरीके से 4 एकड़ जमीन को रजिस्ट्री कर 66 लाख ठगने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कमल राजभर को सेक्टर-7 में छुपा था। आरोपी के खिलाफ उतई थाने  में धोखाधड़ी प्रकरण में कार्रवाई की। न्यायिक रिमांड पर उसे भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लखन पटले ने बताया कि पीड़ित ग्राम परेवाडीह निवासी पुनीत राम निषाद 65 (वर्ष) की शिकायत पर जांच की। 22 फरवरी को उसके स्वामित्व की भूमि ग्राम परेवाडीह पटवारी हल्का 62 में खसरा 123/1 रकबा 1.60 हेक्टेयर कृषि भूमि को कुल 66 लाख रुपए में कमलनाथ राजभर को विक्रय कर रजिस्ट्री किया था। उक्त रकम को चेक के माध्यम से उसके अकाउंट में ट्रांसफर करना था, लेकिन चेक प्राप्त नहीं हुआ है आरोपी कमल नाथ राजभर एवं विशाल सोनी ने जमीन रजिस्ट्री करा कर धोखाधड़ी की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया।

सेक्टर-7 से पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए उतई थाना प्रभारी सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में टीम गठित हुई और आरोपी की पता तलाश की गई। आरोपी कमल नाथ राजभर पिता रूदल राम राजभर सेक्टर-7, क्वार्टर- 13 सड़क- 38 सेक्टर-7 भिलाई नगर से गिरफ्तार कर लिया। कमलनाथ राजभर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से कार्रवाई की गई।

You may also like

Leave a Comment