खुर्सीपार में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखते ही लगा भागने

खुर्सीपार में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखते ही लगा भागने

CG Prime News@भिलाई. Youth arrested with 4 kg of cannabis in Khursiparभिलाई की खुर्सीपार पुलिस ने 4 किलो 198 ग्राम अवैध गांजा के साथ मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी करके पकड़ा गया। खुर्सीपार थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS ACT) एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उसे गिरफ्तार का जेल भेजा गया है। आरोपी से पकड़ गए अवैध गांजा की कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है।

बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा था युवक

खुर्सीपार थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रांसपोर्ट नगर रोड, बिहारी मोहल्ला के सामने नहर पार, खुर्सीपार में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का विक्रय कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई।

पुलिस को देखकर लगा भागने

पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हरिशंकर यादव उर्फ जुगनु यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, खुर्सीपार, भिलाई बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखा गया 4 किलो 198 ग्राम अवैध गांजा, बिक्री रकम और एक एक्टिवा वाहन बरामद हुआ।

आरोपी को जेल भेजा

आरोपी के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 245/2026, धारा 20(ख), 27 नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस NDPS) Act के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर दिनांक 30 जून को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर जेल भेजा गया।

इस आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1. हरिशंकर यादव उर्फ जुगनु यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, खुर्सीपार, भिलाई।

जब्त सामग्री

1. 4 किलो 198 ग्राम अवैध गांजा (कीमती लगभग 2,00,000 रुपए)
2. बिक्री रकम 300 रुपए
3. एक एक्टिवा मोटर साइकिल
कीमती : लगभग 2,00,300 रुपए

 

Related posts

भिलाई: वाट्सअप पर लिंक भेजकर लाखों की ठगी, दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

नकटी में बुलडोजर एक्शन, महिला विधायक ने CM को लिखा पत्र, नहीं चाहिए जमीन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, आरोपियों के घर रेड, मिला मंदिर का रामराज्य कोष लिखा संदूक