इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 38 लोगों की मौत

CG Prime News@दिल्ली. Indonesia Earthquake 2026 इंडोनेशिया में शनिवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर है। 7.7 तीव्रता के भूकंप के तेज झटकों से फ्लोरेस द्वीप समेत कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। अब तक 38 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए, जिनमें 5.9, 5.6 और 6.1 तीव्रता के झटके शामिल हैं।

समुद्र का पानी पीछे हटा, सुनामी का डर

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे आया। इसका केंद्र एंडे शहर से लगभग 68 किलोमीटर दूर समुद्र के नीचे बताया गया है। भूकंप के बाद नागेकेओ इलाके में समुद्र का पानी अचानक पीछे हट गया। इससे स्थानीय लोगों में सुनामी को लेकर दहशत फैल गई और कई लोग ऊंची जगहों की ओर भागने लगे। शुरुआत में कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे कुछ घंटे बाद हटा लिया गया। हालांकि, अधिकारियों ने लोगों को क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 38 लोगों की मौत

प्रार्थना के दौरान गिरी छत

सिक्का के सेंट पीटर मेजर सेमिनरी में सुबह की प्रार्थना के दौरान सभा भवन की छत का एक हिस्सा गिर गया। सेमिनरी के रेक्टर रेव. गिडेलबर्टस टांगा के मुताबिक, छात्र और नन घबराकर बाहर निकल गए। जान बचाने की कोशिश में एक पादरी दूसरी मंजिल से कूद गए, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया।

अस्पतालों से मरीज बाहर निकाले गए

भूकंप के बाद एहतियातन कई अस्पतालों से मरीजों को बाहर निकाला गया। स्थानीय टीवी तस्वीरों में स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को स्ट्रेचर पर खुले स्थानों तक ले जाते दिखाई दिए। अस्पतालों के बाहर बिस्तर, आईवी स्टैंड और ऑक्सीजन सिलेंडर लगाए गए और कुछ जगह खुले में इलाज की व्यवस्था की गई।

कई इमारतें क्षतिग्रस्त

भूकंप के झटके फ्लोरेस द्वीप के बड़े हिस्से में महसूस किए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासी योहाना एम्बू ने बताया कि झटके महसूस होते ही लोग सुरक्षित स्थानों और ऊंची जगहों की ओर भागने लगे। उन्होंने मौमेरे बंदरगाह के टर्मिनल का प्रतीक्षालय भी क्षतिग्रस्त देखा।

Related posts

50 हजार रिश्वत लेते रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, 77 लाख नकद बरामद

CM का ऐलान- 500 करोड़ का AI मिशन मंजूर, अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण

सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन