Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » भाजपा प्रत्याशी पांडेय की रैली में क्यों शामिल हुए कांग्रेस विधायक, भिलाई बचाओ कमल का फूल खिलाओ का नारा सूनते ही भाग खड़े हुए

भाजपा प्रत्याशी पांडेय की रैली में क्यों शामिल हुए कांग्रेस विधायक, भिलाई बचाओ कमल का फूल खिलाओ का नारा सूनते ही भाग खड़े हुए

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

सेक्टर-2 में दिखा गजब नजारा

CG Prime News@Bhilai. भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जनसंपर्क के दौरान सेक्टर-2 में पहुंचे। डोर टू डोर जनता से मिलकर उनसे समर्थन मांग रहे थे। उसी बीच विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे। प्रेम प्रकाश पांडेय ने उनका अभिवादन स्वीकार कर आगे बढने लगे। उसी बीच विधायक देवेंद्र उनके साथ चलने लगे‌। ऐसा लगा जैसे कांग्रेस विधायक अपने को पराजित मानकर भाजपा के समर्थन में प्रचार अभी से शुरु कर दिया।

शुक्रवार को सेक्टर 2 में गजब नजारा देखने को मिला, जब भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय के जनसंपर्क में विधायक देवेंद्र यादव पहुंच गए। मजा तब आया जब इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भिलाई बचाओ, कमल का फूल खिलाओ के नारे लगाने लगे। तक विधायक देवेंद्र यादव हाथ जोड़ते हुए मौके से नौ दो ग्यारह हो गए। बता दें कि अभियान में पांडेय को भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। जब देवेंद्र यादव सेक्टर 2 से गुजर रहे थे तो भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडे ने अपना बड़प्पन दिखाते हुए यादव को बुलाया और भाईचारा निभाते हुए लोगों के बीच में गए। इस दौरान विधायक यादव ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया।

नौ दो ग्यारह हो गए कांग्रेस विधायक यादव

देवेंद्र यादव भले ही भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडे की रैली में शामिल हो गए हो, लेकिन भाजपा के नारों के बीच वे असहज हो गए और उन्होंने रैली से किनारा कर लिया। दरअसल चुनावी मौके में यादव स्थिति को भाप नहीं सके और पांडेय की रैली में शामिल हो गए। कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक यादव की इस नासमझी की हर कोई चर्चा कर रहा है।

You may also like