Thursday, February 19, 2026
Home » Blog » दोस्त ने पूड़ी नहीं खिलाया तो रेता गला, आरोपी गिरफ्तार

दोस्त ने पूड़ी नहीं खिलाया तो रेता गला, आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
सीजी प्राइम न्यूज

दोस्त को इटली खिलाकर बिल जमा कर रहा था युवक

दुर्ग. अंजोरा चौकी अंतर्गत चाकू से एक युवक ने अपने ही दोस्त का गला रेत दिया। उसका कसूर इतना था कि वह इटली तो खिलाया, लेकिन पूड़ी नहीं खिलाया था। गनिमत इतनी थी कि घायल युवक का भाई थोड़ी दूर में खड़ा था। देखा तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने आरोपी डिलेश्वर यादव के खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया।

अंजोरा चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना शनिवार सुबह करीब ८ बजे की है। बजार चौक रसमड़ा निवासी ज्वाला निशाद और डिलेश्वर निशाद दोनों चौक में ही होटल पर नास्ता करने गए। दोनों ने इटली खाई। डिलेश्वर ने कहा कि वह पूड़ी भी खाउंगा, लेकिन ज्वाला ने मना कर दिया और बिल जमा करने काउंटर पर गया। इधर पीछे से डिलेश्वर पहुंचा और ज्वाला का बाल पकड़कर खींचा। जेब से चाकू निकाला और उसका गला रेत दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया।

आरोपी का भाई ले गया अस्पताल

पुलिस ने बताया कि होटल से कुछ ही दूर पर ज्वाला का भाई भुपेन्द्र खड़ा था। वह दौड़कर मौके पर पहुंचा। उसके भाई का गला कटा था। उसके गले से खून गिर रहा था। तत्काल उसे लेकर श्री शंकराचार्य कॉलेज ले गए। जहां उपचार किया जा रहा है।

You may also like