Sunday, April 5, 2026
Home » Blog » विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे व पहले आदिवासी मुख्यमंत्री

विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे व पहले आदिवासी मुख्यमंत्री

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों ने की औपचारिक घोषणा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। साय अब छत्तीसगढ़ के चौथे और पहले आदिवासी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उन्होंने राज्यपाल के निमंत्रण पर सरकार बनाने का दावा भी पेश किया।

बता दें कि रविवार को विधायकों के साथ पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। सुबह करीब नौ बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक रायपुर पहुंचे और दोपहर बारह बजे से विधायकों के साथ सीएम के नाम पर मंथन किया। विधायक दल की बैठक में सीएम का नाम तय होने के बाद दिल्ली से सीएम के नाम पर मुहर लगी। दोपहर 2 बजे के बाद विधायकों की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए विष्णु देव साय के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका आठवीं बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने समर्थन किया। बहरहाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश कर दिया है।

रमन बनेंगे स्पीकर, दो डिप्टी सीएम भी तय

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को विधानसभा स्पीकर के पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बिलासपुर सांसद से विधायक बने प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव और कवर्धा से कांग्रेस के कद्दावर नेता मोहम्मद अकबर को हराने वाले विजय शर्मा को डिप्टी स्पीकर के पद से नवाजा गया है।

You may also like