Monday, May 25, 2026
Home » Blog » विधानसभा मार्ग 14 घंटे तक रहेगा अवरुद्ध, 15 मार्च को इस रूट पर जाने से बचे

विधानसभा मार्ग 14 घंटे तक रहेगा अवरुद्ध, 15 मार्च को इस रूट पर जाने से बचे

by cgprimenews.com
0 comments

CG Prime News@रायपुर. भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 मार्च 2023 को विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित है। इस दौरान विधानसभा की ओर आने वाले सभी मार्गो पर सामान्य यातायात का आवागमन सुबह 6 से रात 8 बजे तक अवरुद्ध रहेगा। इस मार्ग में स्थित स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं सुबह 6 से 10 बजे के मध्य आवागमन कर सकेंगे। 10 बजे के बाद स्कूली वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। अतः पालकगण 10 बजे के बाद वैकल्पिक कचना से तुलसी नहर पुलिया मार्ग होकर ग्राम नरदहा से बच्चों को ले जा सकेंगे।

विधानसभा की ओर आवागमन करने वाले ध्यान दें

छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। घेराव कार्यक्रम के पहले रिंग रोड-3 के किनारे ग्राम कचना के पास विशाल आम सभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहां से विधानसभा घेराव के लिए रैली निकलेगी। इस दौरान विधानसभा आने वाले सभी मार्गों में मजबूत बैरिकेट्स लगाकर रोड को ब्लॉक कर दिया गया है, जहां से सामान्य यातायात का आवागमन करना संभव नहीं है। अतः रिंग रोड -3 और विधानसभा मार्ग की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।

– बलौदा बाजार की ओर से होकर रायपुर आने वाले वाले आम नागरिक, वाहन चालक किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग के स्थान पर खरोरा से आरंग होकर रायपुर आवागमन कर सकते हैं, रायपुर से बलोदा बाजार जाने वाले वाहन चालक-आम नागरिक भी इसी मार्ग से होकर आवागमन कर सकते हैं

– बिलासपुर से रिंग रोड नंबर 3 होकर महासमुंद की ओर जाने वाले वाहन चालक किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग को छोड़कर सीधे भनपुरी चौक से रिंग रोड नंबर 2 होकर टाटीबंध चौक से रायपुर रिंग रोड नंबर 1 होकर महासमुंद की ओर आवागमन कर सकेंगे एवं महासमुंद से बिलासपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

– दुर्ग भिलाई से होकर आने वाले वाहन चालक जिन्हें बलोदा बाजार जाना है। वे सुविधाओं से बचने हेतु बलौदा बाजार मार्ग के स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से आरंग होकर खरोरा तक आवागमन कर सकेंगे एवं बलौदा बाजार से रायपुर होकर दुर्ग भिलाई की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

– धमतरी से होकर बलौदा बाजार की ओर जाने वाले वाहन चालक एवं आम नागरिक असुविधा से बचने हेतु बलौदा बाजार मार्ग के स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर आरंग से खरोरा होकर आवागमन कर सकेंगे।

You may also like