Video: शहीद ASP आकाश पंचतत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि, बेटी के बर्थ डे सेलिब्रेशन का वादा रह गया अधूरा

Video: शहीद ASP आकाश पंचतत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि, बेटी के बर्थ डे सेलिब्रेशन का वादा रह गया अधूरा

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा नक्सल आईइडी (IED) ब्लास्ट में शहीद ASP आकाश राव गिरीपुंजे का मंगलवार को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार किया गया। रायपुर के महादेवघाट मुक्तिधाम में उनके बेटे ने शहीद को मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। शहीद एएसपी (ASP) को अंतिम विदाई देने के लिए सीएम विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृह मंत्री विजय शर्मा सहित पुलिस और प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी पहुंचे थे।

पत्नी ने सैल्यूट करके पति को किया विदा

इससे पहले शहीद गिरिपुंजे को माना पुलिस बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पत्नी स्नेहा ने रोते हुए सैल्यूट किया। वहीं बुजुर्ग माता-पिता बेटे को तिरंगे में लिपटा हुए देखकर बिलखते रहे। (CM sai ) सीएम साय, मंत्रियों और अफसरों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा के दौरान रास्ते भर जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा के नारों की गूंज रही। अंतिम यात्रा में कलेक्टर के साथ कई अफसर और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

शहीद एएसपी आकाश के अंतिम यात्रा में मौजूद नक्सल ऑपरेशन के चीफ आईपीएस विवेकानंद ने कहा कि आकाश का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। शहीद आकाश राव गिरिपुंजे रायपुर के रहने वाले थे। वह सुकमा में एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ थे। रायपुर के कुशालपुर इलाके में उनका पूरा परिवार रहता है। उनके माता-पिता पत्नी दो छोटे बच्चे यहीं रहते थे।

बेटी को किया था बर्थ डे पर आने का वादा

सुकमा में हुए आईइडी (IED Blast) ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव ने एक दिन पहले अपनी छह साल की बेटी को उसके बर्थ डे पर रायपुर आने का वादा किया था। पूरे परिवार में बेटी की बर्थ डे की तैयारी चल रही थी। इससे पहले ही एएसपी की शहादत की खबर घर आ गई। इसे किस्मत का खेल ही कहिए कि आज उनकी बेटी का जन्मदिन है, उसी दिन पिता का अंतिम संस्कार किया गया।

Related posts

अमरनाथ यात्रा 2026: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की बाबा बर्फानी की पहली पूजा

धमतरी में मछली कारोबारी की हत्या, मजदूरी विवाद में 40 से अधिक बार चाकू मारा

छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने समाज को दिया 1 करोड़ दान