Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » सुपेला पुलिस पहुंच रही जनता के बीच, मौके पर कर रहे शिकायतों का निराकरण

सुपेला पुलिस पहुंच रही जनता के बीच, मौके पर कर रहे शिकायतों का निराकरण

by cgprimenews.com
0 comments


CG Prime News@भिलाई. सुपेला थाना द्वारा पुलिस और जनता के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने के लिए एक अनोखी पहल रूबरू कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। रूबरू का उद्देश्य पुलिस व आम जनता के मध्य सीधा जन संपर्क बनाना व उनके मन में पुलिस के प्रति बने भय व संकोच को दूर करना है।

इस पहल को सफल बनाने के लिए सुपेला थाना क्षेत्रांतर्गत नगर, वार्डो को 6 बीट में बांटकर प्रत्येक बीट में अलग-अलग अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त कर जनता से रूबरू होना। उनकी छोटी-बडी शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। इस कार्यक्रम के तहत रैश्ने आवास कोसानाला नेहरू नगर में जनता से सीधा संपर्क कर उनकी शिकायतो को सुना गया। साथ ही साथ शिकायतो का त्वरित निराकरण भी किया गया। नगरवासी बड़ी संख्या में एकत्र होकर बढचढ कर हिस्सा ले रहे और पुलिस सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। एैसे स्थान जहां पर असामाजिक तत्वो का उठना बैठना है, उन स्थानो पर नगरवासियों के साथ जाकर निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने हेतु योजना तैयार की गई है। जो जल्द ही क्रियान्वित होगा। रूबरू कार्यक्रम के तहत सुपेला पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी।

You may also like