Tuesday, March 17, 2026
Home » Blog » Breaking: महिला के साथ लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

Breaking: महिला के साथ लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

– रायपुर मुथूट गोल्ड लोन से की रिकवरी

CG Prime News@भिलाई. मोहन नगर थाना अंर्तगत लूट के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के साथ लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। आरोपियों की खोजबीन करते हुए पुलिस ने दो महीने बाद पकड़ पाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट के प्रकरण में जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की है।

मोहन नगर टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि 29 अप्रेल की घटना है। महिला राजेन्द्र पार्क के पास से हो कर जा रही थी। उसी समय बाइक सवार आरोपी वैशाली नगर निवासी एस सचिन, आदित्य यादव और सेक्टर-5 आर राजेश ने महिला के गले पर हाथ मार दिया। वह चिल्लाती रही और आरोपी नेकलेश लेकर भाग गए। महिला ने शिकायत की। मामले में जांच शुरु की। मुखबीर के सूचना पर दो महीने बाद आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायीक रिमांड पर भेजा गया।

मुथूट फायनेंस गोल्ड लोन में रखा था गिरवी

टीआई ने बताया कि लूट के नेकलेश को रायपुर के मुथूट फायनेंस गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखा दिया था। आरोपियों के निशानदेही पर रिकवरी किया गया। आरोपियों के कब्जे से लूट का नेकलेश और मोबाइल जब्त किया है।

You may also like