Sunday, June 21, 2026
Home » Blog » साहू समाज के इकाई चुनाव में संस्कार पैनल की लगातार दूसरी जीत

साहू समाज के इकाई चुनाव में संस्कार पैनल की लगातार दूसरी जीत

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई. CG Prime News. तहसील साहू संघ के गठन हेतु इकाइयों में जो चुनाव की प्रक्रिया चल रही है उसके तहत मंगलवार को रिसाली पूर्व इकाई का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें संस्कार पैनल के उम्मीदवार गिरवर साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विकास पैनल के मान सिंह साहू को 43 वोट से पराजित किया। वहीं पुरुष उपाध्यक्ष पद के लिए पांडव साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नीलकंठ साहू को 60 वोट के अंतर से पराजित किया। महिला उपाध्यक्ष शशिकला का चयन निर्विरोध हो गया। इसके पहले सोमवार को मरोदा इकाई चुनाव में भी संस्कार पैनल ने शानदार जीत दर्ज की है।


You may also like