Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » शहर में बढ़ी चाकूबाजी की घटना, 2 दिन के अंतराल में दो प्राणघातक हमला और हुई एक हत्या

शहर में बढ़ी चाकूबाजी की घटना, 2 दिन के अंतराल में दो प्राणघातक हमला और हुई एक हत्या

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

गुंडे बदमाशों पर नकेल कसने की जरुरत

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटना ने लोगों को दहला दिया है। 2 दिन के अंतराल में चाकूबाजी की तीन बड़ी घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई। कुमारी में चाकूबाजी से एक युवक की हत्या कर दी गई। दूसरी घटना छावनी थाना अंतर्गत में एक युवक पर चाकू से प्राण घातक हमला हुआ। वह अस्पताल में भर्ती है। वहीं तीसरी घटना पद्मनापुर थाना क्षेत्र की है। एक महिला के घर में घुसकर पेट में चाकू घोंप दिया वह भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हालांकि इन मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्यवाही की। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर अंकुश कैसे लगेगा।

छावनी थाना पुलिस ने बताया कि सोनिया गांधी नगर में शुक्रवार की रात 11.20 बजे की घटना है। प्रकाश कुमार निषाद (24 वर्ष) अपने दोस्त नागेश्वर साहू एवं विशाल गुप्ता के साथ केनाल रोड की किनारे बैठा था। रात 11.20 बजे आरोपी राजकुमार उर्फ राजू आया और मोहल्ले के उसके दोस्त नागेश्वर के खिलाफ गाली गलौज शुरु कर दिया। प्रकाश ने उसे मोहल्ले में गाली गलौज करने से मना किया। राजकुमार उसी से भीड़ गया और जेब से चाकू निकाला। प्रकाश के पेट में घोप दिया। उसके दोस्त नागेश्वर व विशाल गुप्ता बीच बचाव किया, लेकिन राजकुमार ने प्राणघातक हमला कर भाग गया। अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।

शिक्षिका के पेट में पति ने ही घोप दिया चाकू

पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार रात की घटना है। प्रार्थना प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। दोनों पति और पत्नी में अनबन चल रहा है। आरोपी पति प्रदीप साहू से अलग होकर कसारीडीह में रहती है। की दिनों बाद प्रदीप पहुंचा और उसके साथ विवाद किया। तैश में आकर चाकू से प्राणघातक हमला कर भाग गया। सूचना पर उसे घायल महिला को शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। शिक्षिका के दो बच्चे है। फरार आरोपी प्रदीप की पुलिस तलाश कर रही है।

You may also like