Tuesday, March 17, 2026
Home » Blog » फिल्मी चोर: रिटायर्ड ASI के घर चोरी करके गोवा घूमने चला गया चोर, जब शहर लौटा तो पुलिस के डर से चढ़ गया मोबाइल टावर पर

फिल्मी चोर: रिटायर्ड ASI के घर चोरी करके गोवा घूमने चला गया चोर, जब शहर लौटा तो पुलिस के डर से चढ़ गया मोबाइल टावर पर

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime news@भिलाई. दुर्ग जिले के भिलाई में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां चोरी के पैसे से चोर गोवा घूमने चला गया। जब शहर लौटा तो पुलिस के डर से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस भी कहां मानने वाली थी आखिरकर फिल्मी अंदाज में चोर को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल सेवानिवृत्त एएसआई के घर में खिड़की का ग्रील काटकर 10 लाख की चोरी करने का मामला सामने आया था।

खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर घुसा
एएसपी सुखनंदन राठौर ने पत्रवार्ता में बताया कि 13 जून 2024 को कोहका निवासी सेवानिवृत्त एएसआई सैय्यद जमील के घर में सेंधमारी हो गई। लॉकर में रखा सोना-चांदी, घड़ी, मोबाइल समेत नकदी चोरी हुई। मामले में एसीसीयू की टीम खोजबीन शुरु की। मुखबिर से पता चला कि वैशाली नगर थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश राहुल बंसोड़ ने एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी किया। जिस खिड़की में कूलर लगा था। उसकी ग्रील को तोड़कर घर के अंदर घुसा। आलमारी का लॉकर तोड़ा और पुरानी इस्तेमाली सोने चांदी के जेवर, मोबाईल और नकदी रकम चोरी किया।

छह घंटे तक चढ़ा रहा टावर पर
पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की। उसके घर पर टीम ने दबिश दी। पुलिस के डर से वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 6 घंटे बाद नीचे उतरा। वैशाली नगर पुलिस की मदद से उसे नीचे उतारा गया। पूछताछ में नाबालिग के साथ उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया सोने चांदी के जेवरात में एक सोने की चूड़ी, 2 सोने का हार, 2 सोने की माला, 10 सोने की अंगूठी, 2 सोने का इयर रिंग, 6 सोने की पुल्ली, 3 सोने की चेन लाकेट, 2 चांदी का मेहदी सल्ला, 4 चांदी की पायल, 3 चांदी की चूड़ी, 10 बेन्टेक्स चूड़ी, 1 घड़ी, 1 मोबाईल फोन और घटना में उपयोग की गई बाईक को जब्त किया। हालांकि नीला और सफेद रंग के आईफोन मोबाइल के बारे में जानकारी नहीं है।

गोवा में उड़ाया चोरी का पैसा
पुलिस की पूछताछ में आरोपी राहुल बंसोड़ ने बताया कि चोरी के बाद वह गोवा घूमने निकल गया। वहां 1 लाख रुपए खर्च किया। इसके बाद लौटकर घर आया। कुछ ही दिन बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आरोपी को पकडऩे सराहनीय भूमिका
आरोपी को पकडऩे में एसीसीयू के एएसआई पूर्ण बहादूर, आरक्षक पन्ने लाल शहबाज खान, अनूप शर्मा, उपेन्द्र यादव, शिव मिश्रा, समृति नगर से एएसआई राजेन्द्र देशमुख, प्रधान रामकृष्ण सिन्हा, थाना वैशाली नगर से नितेश पांडेय और आवेश सिद्दकी की सराहनीय भूमिका रही।

You may also like