Saturday, February 14, 2026
Home » Blog » चुनाव को लेकर SSP ने पुलिस कर्मियों में भरा जोश

चुनाव को लेकर SSP ने पुलिस कर्मियों में भरा जोश

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

विजयादशमी की शुभकामनाएं दी

CG Prime News@Bhilai. विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एसएसपी रामगोपाल ग ने मंगलवार को चार थानों का औचक निरीक्षण किया। वर्मा ने थानों के कार्यों की समीक्षा की। विधानसभा चुनाव को लेकर थानेदार से लेकर अरक्षकों में जोश भरा। साथ ही सतर्क और मुस्तैदी से ड्यूटी करने की हिदायत दी।

एसएसपी राम गोपाल गर्ग एक के बाद एक अचानक थाना उतई, जामगांव आर, पाटन और रानीतराई पहुंचे। जहां थानेदार और उपस्थित बल से रूबरू हुए। पहले तो उन्हें विजयादशमी की अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आम जनता को शुभकामनाएं दी। इसके बाद चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। सबसे पहले उतई थाना पहुंचे। इसके बाद जामगांव आर पहुंचे। जहां निरीक्षण कर उपस्थित बल से थानों के कार्यों के संबंध में पूछताछ की। थाना में अपराध रजिस्टर में दर्ज मामले और पेंडिंग मामले में कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अन्य अभिलेख चेक करने के साथ ही सभी कागजात व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना रानीतराई का निरीक्षण किया। जहां परिसर स्थित कंप्यूटर कक्ष, मुंशी कक्ष, हवालात आदि का निरीक्षण कर थाने में साफ -सफाई पर संतुष्टि जाहिर की। इसके बाद आदर्श थाना पाटन का निरीक्षण किया गया।

महिला हेल्प डेस्क की ली जानकारी

एसएसपी ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थानों के साफ -सफाई और शस्त्रागार का अवलोकन किया। साथ ही मेस, महिला हेल्प डेस्क और कार्यालय को चेक किया। इसके अलावा थाने में दर्ज मुकदमों, घटनाओं आदि के बारे में भी जानकारी ली।

You may also like