सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, नीतिश के इस्तीफे के बाद सस्पेंस खत्म

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, नीतिश के इस्तीफे के बाद सस्पेंस खत्म

CG Prime News@दिल्ली. Samrat Chaudhary will be the new Chief Minister of Bihar बिहार में नीतिश कुमार के इस्तीफे के साथ ही नए मुख्यमंत्री के नाम का सस्पेंस खत्म हो गया है। जल्द ही बीजेपी (BJP) नेता सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंगलवार को सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। एनडीए की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा।

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, नीतिश के इस्तीफे के बाद सस्पेंस खत्म

नीतिश ने इस्तीफे के बाद लिखा-नई सरकार देखेगी काम

मंगलवार को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।

बिहार के लिए काम किया

नीतीश के इस्तीफे से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। उनके साथ सम्राट चौधरी और बीजेपी के कई सीनियर लीडर्स भी थे। आज नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। जहां नीतीश ने कहा – ‘2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।’

नीतीश के आशीर्वाद से सम्राट चौधरी को नेता चुना गया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा, “मैं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने दिल्ली जाने का मन बनाया, जिसके कारण यह परिस्थिति आई और उन्होंने सम्राट चौधरी को आशीर्वाद दिया। भाजपा विधायक दल ने भी सम्राट चौधरी को चुना है।

राजीव प्रताप रूडी बोले- किसी और को सत्ता सौंप देना नीतीश का बड़प्पन

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, “बिहार की राजनीति, देश की राजनीति में एक अच्छा अध्याय प्रारंभ हो रहा है। सत्ता होते हुए भी सत्ता सौंप देना यह नीतीश कुमार का बड़प्पन दर्शाता है। वे इस राज्य के नेता हमेशा रहेंगे लेकिन उन्होंने बड़े परिवर्तन के लिए रास्ता खोला है, उनका नाम इतिहास के पन्नों में जाएगा।”

Related posts

धमतरी में मछली कारोबारी की हत्या, मजदूरी विवाद में 40 से अधिक बार चाकू मारा

छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने समाज को दिया 1 करोड़ दान

फर्जी भूमि पट्टा बनाकर हाउसिंग लोन लेने की कोशिश, दुर्ग पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार