क्रीप्टो करेंसी में इनवेस्ट करने पर दोगुना का झांसा दिया, ठगी में प्रधान पाठक भी शामिल

चार ठग मिलकर 10 लाख 54 हजार की लगाई चपत

भिलाई. रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम असोगा में क्रीप्टो करेंसी में इनवेस्ट कराने पर दोगुना की लालच में आकर भार्गव देशलहरे अपनी गाढ़ी कमाई 10 लाख 54 हजार रुपए गवा बैठे। ठगों ने झांसा दिया कि 300 दिन के बाद रकम दोगुनी वापस करेंगे, लेकिन वादा से मुकर कर पैसा गबन कर लिए। मामले में पुलिस ने आरोपी तर्रीघाट शासकीय स्कूल के प्रधान पाठक लोकनाथ सोनवानी, शीतकरण महिलवार, ग्राम रुही कामेश बंजारे और ग्राम छाटा कौशल रात्रे के खिलाफ धारा 420, 120(बी), 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

रानीतराई पुलिस ने बताया कि भार्गव देशलहरे ने शिकायत की है कि टीएमटी व डब्ल्यूएमपी क्रीप्टोकरेंसी के संचालक ग्राम असोगा निवासी तर्रीघाट शासकीय स्कूल के प्रधान पाठक लोकनाथ सोनवानी, शीतकरण महिलवार, ग्राम रुही कामेश बंजारे और ग्राम छाटा कौशल रात्रे ने नकदी रकम को निवेश कराया। 300 दिन पूरा होने पर दोगुनी रकम का लालच दिया। उसके झांसे में आकर किश्तों में रकम इनवेस्ट किया। जब कुल 10 लाख 54 हजार रुपए रकम लौटाने के दिन आए तो आनाकानी करने लगे। मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Related posts

सरकारी स्कूल में हेड मास्टर ने बच्चों के सामने उतारी पैंट, क्लास रूम में किया पेशाब

संसद में पुजारी बनकर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, दान पेटी में राहुल सहित विपक्षी सांसदों ने डाला चंदा

बॉयफ्रेंड से शादी की जिद्द, रेडियो टावर पर चढ़ी युवती, थाने परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा