भिलाई में सूने घर से फॉरेन करंसी ले उड़ा चोर, पुलिस ने 12 घंटे के अंदर पकड़ा

भिलाई में सूने घर से फॉरेन करंसी ले उड़ा चोर, पुलिस ने 12 घंटे के अंदर पकड़ा

CG Prime News@दुर्ग.smritinagar durg house theft accused arrested जिले के थाना सुपेला अंतर्गत चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया सोने का लॉकेट, नगदी रकम और लगभग 70 नग विदेशी मुद्रा बरामद की है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

बाजार गए परिवार के घर को बनाया निशाना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी 17 मई 2026 को घरेलू सामान खरीदने बाजार गया हुआ था। जब वह वापस घर लौटा तो घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और विदेशी मुद्रा गायब मिले। घटना की सूचना मिलने पर थाना सुपेला की चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 696/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर स्मृतिनगर निवासी मनोज सबरी (23 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

आरोपी गिरफ़्तार

1. मनोज सबरी, उम्र 23 वर्ष। निवासी – जायका बेकरी के पास, स्मृतिनगर, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. एक नग सोने का लॉकेट।
2. नगदी रकम एवं लगभग 70 नग विदेशी मुद्रा

आरोपी से बरामद हुई चोरी की सामग्री

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सोने का लॉकेट, नगदी राशि और लगभग 70 विदेशी मुद्रा नोट बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घर के सुनसान होने का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर को खाली छोड़ते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को देने की सलाह दी गई है।

Related posts

गृहमंत्री अमित शाह बोले-बस्तर में 6 महीने में बनेगा डेयरी नेटवर्क, देंगे गाय, भैंस

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सितंबर में आएंगे भारत, 1 साल के अंदर दूसरा दौरा

उर्सपाक कार्यक्रम में नो एंट्री तोड़कर नशे में ट्रक लेकर घुसा, लगा 22 हजार जुर्माना