गृहमंत्री अमित शाह बोले-बस्तर में 6 महीने में बनेगा डेयरी नेटवर्क, देंगे गाय, भैंस

गृहमंत्री अमित शाह बोले-बस्तर में 6 महीने में बनेगा डेयरी नेटवर्क, देंगे गाय, भैंस

CG Prime News@जगदलपुर.Home Minister Amit Shah held a press conference in Bastar. छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक मंगलवार को हुई। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद के खात्मे का टारगेट हासिल कर लिया गया।

6 महीने में बस्तर में बनेगा डेयरी नेटवर्क

गृहमंत्री ने कहा कि हर आदिवासी महिला को पशुपालन से जोडऩे की योजना है। बस्तर के हर आदिवासी नागरिक को एक गाय और एक भैंस देंगे। 6 महीने में बस्तर में बड़ा डेयरी नेटवर्क बनेगा।

गृहमंत्री अमित शाह बोले-बस्तर में 6 महीने में बनेगा डेयरी नेटवर्क, देंगे गाय, भैंस

कांग्रेस सरकार से नहीं मिला सहयोग

अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस (भूपेश) सरकार से उन्हें नक्सल उन्मूलन में सहयोग नहीं मिला। बस्तर के नक्सल मुक्त होने के बाद 70 कैंपों में से लगभग एक-तिहाई कैंपों को ‘वीर शहीद गुंडाधर सेवा डेरा के रूप में विकसित किया जाएगा।

बैठक में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जगदलपुर में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। बैठक में राज्यों के विकास के साथ-साथ गंभीर सामाजिक और सुरक्षा मुद्दों पर कड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक में चारों राज्यों में अपराध नियंत्रण, विशेषकर महिलाओं के उत्पीड़न और रेप जैसे मामलों पर जल्द फैसले लेने पर चर्चा की गई।


सीएम योगी पहुंचे बस्तर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप उन्हें सम्मान दिया।

सीएम योगी से चर्चा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों, राज्यों के बीच आपसी समन्वय तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

 

Related posts

भिलाई में सूने घर से फॉरेन करंसी ले उड़ा चोर, पुलिस ने 12 घंटे के अंदर पकड़ा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सितंबर में आएंगे भारत, 1 साल के अंदर दूसरा दौरा

उर्सपाक कार्यक्रम में नो एंट्री तोड़कर नशे में ट्रक लेकर घुसा, लगा 22 हजार जुर्माना