दुर्ग में हड़कंप: नाली में युवक की लाश मिली, रात से था लापता

दुर्ग के बसपारा इलाके में नाली से अज्ञात हालात में युवक की लाश मिली। परिजनों ने उसकी पहचान संजू यादव के रूप में की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुर्ग। शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के बसपारा इलाके में सोमवार सुबह एक नाली के अंदर अज्ञात युवक की लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान संजू यादव, निवासी बांसपारा के रूप में की है। (Durg stir: Dead body of a youth found in a drain, missing since night)

परिजनों ने बताया कि संजू सोमवार रात अपनी गाड़ी लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। अगली सुबह स्थानीय लोगों ने नाली में एक युवक की लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि संजू एक शो-रूम में काम करता था और उसकी किसी से दुश्मनी या पुरानी रंजिश नहीं थी।

कोतवाली टीआई नवीन राजपूत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और सभी एंगल से घटना की पड़ताल जारी है।
फिलहाल मौत हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

Related posts

महाराष्ट्र में उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे शिवसेना में शामिल, दूसरी बार टूट

BSP में लोहा चोरी, मुख्य अरोपी संजय की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त

Breaking: लखनऊ के कोचिंग में लगी भयंकर आग, 15 छात्रों की मौत