CG Prime News@रायपुर. Deputy Collector accused of demanding ₹3 crore as dowry. छत्तीसगढ़ में एक डिप्टी कलेक्टर पर उनकी ही पत्नी ने दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। वहीं पत्नी ने पति के खिलाफ मानसिक और शरीरिक प्रताडऩा की शिकायत दर्ज करवाते हुए थाने में एफआईआर कराई है। दरअसल रायपुर की रहने वाले महिला ने अपने पति डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ दहेज प्रताडऩा, मारपीट और मानसिक उत्पीडऩ की शिकायत दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक, पति और ससुराल पक्ष पर लग्जरी कार के साथ 2 से 3 करोड़ रुपए दहेज में मांगने का आरोप है।
डिप्टी कलेक्टर और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज
पत्नी का कहना है कि ससुराल पक्ष कथित तौर पर कहता था कि, डिप्टी कलेक्टर होने के कारण मनोज की शादी किसी संपन्न परिवार में होती तो करोड़ों रुपए और लग्जरी कार मिलती। यह मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताडि़त किया गया। पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला महिला थाने इलाके का है।
पत्नी ने कराई एफआईआर
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 115(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।
दहेज को लेकर ताने मारे
शिकायत के अनुसार, महिला की शादी जुलाई 2024 में धमतरी के जोधापुर वार्ड निवासी मनोज बंजारे से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने सोने के जेवर और घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि, शादी के दूसरे दिन से ही कम दहेज लाने को लेकर ताने दिए जाने लगे।
नवजात के साथ मायके छोड़ा
महिला के मुताबिक, मई 2025 में प्री मैच्योर डिलीवरी के बाद उसे नवजात के साथ मायके छोड़ दिया गया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने उससे संपर्क करना भी बंद कर दिया। पत्नी ने शिकायत में इस पूरे घटनाक्रम को मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा का हिस्सा बताया है। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पत्नी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।