श्रीनगर से सुरक्षित बरामद हुई गुमशुदा महिला, डोंगरगढ़ पुलिस की सफलता

डोंगरगढ़ पुलिस ने तकनीकी सहयोग से गुमशुदा महिला उषा बाई साहू को सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया

डोंगरगढ़ | शिव कुमार साहू ने चौकी चिचोला में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि उनकी पत्नी उषा बाई साहू 18 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे बिना बताए कहीं चली गई थीं। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गुमशुदा महिला की तलाश के लिए तकनीकी सहयोग के साथ पता लगाने की कार्रवाई शुरू की।

तकनीकी सहयोग से पता चला श्रीनगर का लोकेशन

गुमशुदा महिला की लोकेशन श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में पाई गई। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन और चौकी प्रभारी के दिशा-निर्देश में टीम गठित की गई और परिजनों के साथ श्रीनगर रवाना हुई।

सुरक्षित बरामदगी और परिजनों को सुपुर्दगी

टीम ने उषा बाई साहू को श्रीनगर स्थित फारूख खन्ना निगीन के घर से सुरक्षित बरामद किया। उनसे पूछताछ की गई, जिसमें महिला ने पुष्टि की कि उनके साथ किसी प्रकार का अपराध घटित नहीं हुआ है। तत्पश्चात उन्हें दस्तावेज के साथ परिजनों को सुपुर्द किया गया।

टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में प्र.आर. सुनील कुमार वर्मा और आर.1717 जयप्रकाश मांडवी का योगदान सराहनीय रहा। टीम की तत्परता और समन्वय ने गुमशुदा महिला की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की।

Related posts

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, कई यात्री घायल

दुर्ग में 45 लाख की जब्त अवैध शराब नष्ट, 5,480 बल्क लीटर मदिरा का निस्तारण, Video

IBPS Recruitment 2026: राष्ट्रीय बैंकों में 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन