अभिषेक शांडिल्य ने दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार संभाला

श्री अभिषेक शांडिल्य ने दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया

दुर्ग | अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) ने आज दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।

पदभार ग्रहण उपरांत परिचय और दिशा-निर्देश

पदभार ग्रहण के बाद शांडिल्य ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और दुर्ग रेंज की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और समग्र पुलिसिंग से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग को प्राथमिकता देने की बात कही।

बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता पर जोर

नए आईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बेहतर समन्वय, समयबद्ध कार्रवाई और कार्यकुशलता के माध्यम से कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने पुलिसिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी जोर दिया।

उपस्थित अधिकारी और स्टाफ

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणि शंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा सहित दुर्ग रेंज के सभी राजपत्रित अधिकारी और कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, कई यात्री घायल

दुर्ग में 45 लाख की जब्त अवैध शराब नष्ट, 5,480 बल्क लीटर मदिरा का निस्तारण, Video

IBPS Recruitment 2026: राष्ट्रीय बैंकों में 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन