IBPS Recruitment 2026: राष्ट्रीय बैंकों में 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन

IBPS Recruitment 2026: राष्ट्रीय बैंकों में 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन

CG Prime News@रायपुर. IBPS Recruitment 2026 इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने देश के विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों में 11,403 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक IBPS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी यही निर्धारित की गई है।

छत्तीसगढ़ में 265 पदों पर भर्ती

आईबीपीएस ने स्टेट वाइस वैकेंसी निकाली है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ में 265 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह मध्यप्रदेश में 570 और सबसे ज्यादा 1051 पदों पर महाराष्ट्र में भर्ती की जाएगी। आईबीपीएस  (IBPS) की आधिकारिक वेबसाइट में स्टेट वाइस वैकेंसी की पूरी डिटेल दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

– न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
– अधिकतम आयु: 28 वर्ष

आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष तथा ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 24,050 रुपये से 64,480 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा बैंक के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का भी लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा तिथियां

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।

– प्रीलिम्स परीक्षा
– मेन्स परीक्षा
– लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट

प्रीलिम्स परीक्षा: 10 एवं 11 अक्टूबर 2026
मेन्स परीक्षा: 27 दिसंबर 2026

मेन्स परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव

IBPS ने इस वर्ष मेन्स परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। अब परीक्षा में 4 विषयों से 160 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 200 अंकों के होंगे। पिछले वर्ष 155 प्रश्न पूछे गए थे। इस बार क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन में 5 अतिरिक्त प्रश्न जोड़े गए हैं। साथ ही परीक्षा की समय सीमा भी बढ़ाकर 120 मिनट से 125 मिनट कर दी गई है।

आवेदन शुल्क

– सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस: 850 रुपये
– एससी, एसटी, PwBD, पूर्व सैनिक (ESM) एवं DESM: 175 रुपये

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन की मार्कशीट, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), मूल निवासी प्रमाण पत्र, सक्रिय मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी तैयार रखनी होगी।

Related posts

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, कई यात्री घायल

दुर्ग में 45 लाख की जब्त अवैध शराब नष्ट, 5,480 बल्क लीटर मदिरा का निस्तारण, Video

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर आपत्तिजनक टिप्पणी, नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार