ऑनलाइन सट्टा ऐप महादेव की रकम विधानसभा चुनाव में खपाई जा रही थी, ईडी ने पकड़े 4 करोड़ 50 लाख रुपए


CG Prime News@Bhilai. ऑनलाइन सट्टा एप महादेव की रकम विधानसभा चुनाव में खपाया जा रहा है। ईडी ने रायपुर और भिलाई में दबिश देकर 4 करोड़ 50 लाख रुपए जब्त किए है। हालांकि भिलाई के जामुल हाउसिंग बोर्ड ब्लाक -15 क्वाटर- 17 निवासी असीम दास उर्फ बप्पा के घर पर नोटों की गिनती की जा रही है। ईडी की टीम ने नोट गिनने की मशीन मंगाई है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर में ट्राइटेन होटल के पार्किंग में ईडी की टीम ने दबिश दी। जहां कार सीजी 12 एआर-6300 को घेर लिया। चालक असीम दास उर्फ बप्पा को पकड़ लिया। कार में प्लास्टिक के दो झोला में 500 रुपए की गड्डियां मिली है। 3 करोड़ रुपए जब्त किए। ईडी की पूछताछ में असीम ने और भी राज उगले। इसके बाद ईडी की टीम उसके घर जामुल हाउसिंग बोर्ड पहुंची। जहां दीवान में 500 नोटों की गड्डियां छुपा कर रखा था। ईडी ने खोजबीन कर 1 करोड़ 50 लाख रुपए जब्त किया है। फिलहाल नोटों की गिनती की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस रकम को विधानसभा चुनाव में खपाया जा रहा है।

Related posts

कोंडागांव में सरपंच की पीट-पीटकर हत्या, महिला से संबंध के विवाद में 7 गिरफ्तार

दुर्ग: मेडिकल स्टोर्स पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की Raid, दो मेडिकल फर्मों को कारण बताओ नोटिस

दुर्ग में हरेराम प्रसाद जिलाबदर, 7 जिलों में एक साल तक प्रवेश प्रतिबंधित