कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, बोले-हाईकमान ने कहा…

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा,

CG Prime News@दिल्ली. Karnataka Chief Minister Siddaramaiah has resigned कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के कयास लंबे समय से लगाए जा रहे थे। ऐसे में इस्तीफा सामने आने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मैंने पहले ही कहा था कि हाईकमान जब कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। कल हाईकमान ने कहा और आज मैंने इस्तीफा दे दिया।

डीके शिवकुमार बन सकते हैं अगले सीएम

इससे पहले सिद्धारमैया ने अपने घर पर मंत्रियों के साथ बैठक की और फैसले की जानकारी दी। बैठक के दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, जिसके बाद दोनों गले मिले। वहीं, राज्य सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि डीके शिवकुमार के नाम पर सहमति बन गई है। अब वही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

राज्यपाल के सचिव को भेजा इस्तीफा

सिद्धारमैया ने बताया कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को इस्तीफा सौंपा है। गहलोत फिलहाल पारिवारिक कारणों से बेंगलुरु से बाहर हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान यह नहीं बताया कि गया कि अगला सीएम कौन होगा।

6 घंटे तक बैठक हुई

26 मई को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे थे। दोनों नेताओं की मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के साथ 6 घंटे तक बैठक हुई।

कांग्रेस सीएम बदल रही है, 3 वजह

पहली- मई 2023 में जब कांग्रेस चुनाव जीती थी, तब सिद्धारमैया और डीके में सीएम पद को लेकर ठन गई थी। तब राहुल गांधी ने रोटेशनल सीएम फॉर्मूला तय किया था। अब सरकार के तीन साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में डीके का दबाव चरम पर था।
दूसरी- सिद्धारमैया सरकार वाल्मीकि डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन घोटाला जैसे मामलों में घिर चुकी है।
तीसरी- पार्टी हाईकमान का मानना है कि समय रहते नेतृत्व बदलने से मंत्रियों के खिलाफ पैदा हो रही ‘एंटी-इंकम्बेंसी’ को खत्म किया जा सकता है।

 

Related posts

BSP में फ्लू डस्ट की आड़ में 1 करोड़ का लोहा चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में जिला प्रशासन करेगी निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी की जांच

भाजपा विधायक ने समर्थकों के साथ नायब तहसीलदार को पीटा, FIR दर्ज