पत्नी ने 1 लाख की सुपारी देकर पति को पिकअप से रौंदवाया, 3 गिरफ्तार

पत्नी ने 1 लाख की सुपारी देकर पति को पिकअप से रौंदवाया, 3 गिरफ्तार

CG Prime News@बलरामपुर. In Balrampur wife got her husband murdered छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में करीब एक साल पुराने सड़क हादसे के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी। आरोप है कि मृतक श्रीकांत रवि (40) की पत्नी मनीषा ने अपने कथित प्रेमी मोहम्मद हसन के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके बाद पिकअप चालक को एक लाख रुपए की सुपारी देकर श्रीकांत की बाइक को जानबूझकर टक्कर मारवाई गई। हादसे में श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई थी।

किराएदार से हुआ था महिला का संपर्क

श्रीकांत रवि की शादी करीब 13 साल पहले झारखंड के देवीगंज निवासी मनीषा से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद हसन रामानुजगंज में मोबाइल की दुकान चलाता था और कुछ समय तक श्रीकांत के घर में किराए पर रहा था। इसी दौरान मनीषा और हसन के बीच कथित तौर पर संबंध बन गए।

अफेयर की जानकारी के बाद होने लगा विवाद

पुलिस जांच के मुताबिक, जब श्रीकांत को पत्नी और हसन के संबंधों की जानकारी हुई तो दंपती के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि मनीषा और हसन साथ रहना चाहते थे। इसी वजह से दोनों ने श्रीकांत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

चिनियां बुलाया, रास्ते में पिकअप से मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन मनीषा ने फोन कर श्रीकांत को झारखंड के चिनियां बुलाया था। श्रीकांत बाइक से चिनियां जा रहे थे। इसी दौरान बरवाहा मोड़ के पास पिकअप चालक परवेज अंसारी ने कथित तौर पर उनकी बाइक को जानबूझकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई।

ऑनलाइन दिए गए थे एक लाख रुपए

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश के तहत पिकअप चालक को ऑनलाइन एक लाख रुपए दिए गए थे। घटना के बाद मृतक की मां शांति देवी ने पुलिस को बहू के कथित प्रेम संबंध के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने हादसे के पहलू से आगे बढ़कर मामले की जांच की और हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।

तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मृतक की पत्नी मनीषा, पिकअप चालक हसन अंसारी और हादसे के वक्त पिकअप में मौजूद परवेज अंसारी शामिल हैं। वहीं, पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने मामले का खुलासा किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की साजिश से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Related posts

मैं मरना नहीं चाहती पर इसने मुझे मरने पर मजबूर कर दिया, इसे सजा जरूर देना और फंदे पर झूल गई युवती

RSS प्रमुख मोहन भागवत 22-23 अक्टूबर को आएंगे छत्तीसगढ़, Gen-Z और युवा वर्ग को जोड़ने की तैयारी