मैं मरना नहीं चाहती पर इसने मुझे मरने पर मजबूर कर दिया, इसे सजा जरूर देना और फंदे पर झूल गई युवती

मैं मरना नहीं चाहती पर इसने मुझे मरने पर मजबूर कर दिया, इसे सजा जरूर देना और फंदे पर झूल गई युवती मैं मरना नहीं चाहती पर इसने मुझे मरने पर मजबूर कर दिया, इसे सजा जरूर देना और फंदे पर झूल गई युवती

CG Prime News@दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 24 साल की युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद मिले सुसाइड नोट में युवती ने एक युवक पर मानसिक रूप से परेशान करने, शारीरिक संबंध बनाने और परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। युवती ने नोट में संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती एक निजी संस्थान में काम करती थी। परिजनों के अनुसार, पिछले करीब दो महीने से एक युवक उसे परेशान कर रहा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घर में अकेली थी युवती, अस्पताल में मृत घोषित

जानकारी के मुताबिक, घटना के दिन युवती घर पर अकेली थी। ड्यूटी से लौटने पर उसके भाई ने दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसी की मदद ली। अंदर जाकर देखने पर युवती फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सुसाइड नोट में लिखा- मरना नहीं चाहती थी

युवती ने अपने सुसाइड नोट में मां और परिवार के अन्य सदस्यों से माफी मांगी है। नोट में उसने आरोप लगाया कि युवक ने पहले भरोसा जीता और बाद में उसके साथ गलत व्यवहार किया। युवती के मुताबिक, जब उसने युवक से दूरी बनाने और बातचीत बंद करने की कोशिश की, तो उसे धमकियां मिलने लगीं।

नोट में पुलिस से पहचान होने और जेल जाने के बाद जल्दी बाहर आ जाने की बात कहकर डराने का भी जिक्र है। युवती ने अपने भाई सहित परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी मिलने का आरोप लगाया। उसने लिखा कि वह मरना नहीं चाहती थी, लेकिन प्रताड़ना से परेशान थी। साथ ही, उसने परिवार से मोबाइल में मौजूद संदेशों और तस्वीरों की जांच करने की अपील की।

दो महीने से परेशान करने की बात परिवार को पता चली थी

युवती के चाचा के अनुसार, करीब दो महीने पहले उसकी एक सहेली ने परिवार को युवक द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी दी थी। परिवार ने युवती से बातचीत की, लेकिन उसने खुद मामला संभालने की बात कही थी। परिजनों का कहना है कि उन्हें उसकी परेशानी की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। परिवार में युवती की मां, 27 वर्षीय बड़ा भाई और छोटी बहन हैं। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मां कपड़े प्रेस करके परिवार का भरण-पोषण करती हैं, जबकि भाई छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की पहली बटालियन, भिलाई में पदस्थ है।

सुसाइड नोट और मोबाइल की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट, परिजनों के बयान और मोबाइल में मौजूद संदेशों व तस्वीरों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

RSS प्रमुख मोहन भागवत 22-23 अक्टूबर को आएंगे छत्तीसगढ़, Gen-Z और युवा वर्ग को जोड़ने की तैयारी

Chhattisgarh School Holiday: छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों की दिवाली छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल