Durg में 1.20 लाख की नशीली टेबलेट के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Durg में 1.20 लाख की नशीली टेबलेट के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. History-sheeter arrested in Durg with narcotic tablets worth 1.20 lakh दुर्ग जिले में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोहन नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को आर्य नगर से हिस्ट्रीशीटर आरोपी को 1.20 लाख रुपए की नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 300 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट मिली है।

नशीली टेबलेट बेचने की सूचना पर पुलिस रेड

आरोपी की पहचान शंकर नगर दुर्ग निवासी प्रांजल यादव (25) के रूप में हुई है। पुलिस को 16 अप्रैल की सुबह करीब 9:25 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि आर्य नगर स्थित पुरानी टंकी के पास एक युवक अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेच रहा था। पुलिस सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया।

हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रांजल यादव मोहन नगर थाना का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से ही दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय था और क्षेत्र में युवाओं को इसकी आपूर्ति कर रहा था।

300 गोलियां बरामद हुईं

तलाशी के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट ‘आरलाम 0.5’ की कुल 300 गोलियां बरामद हुईं। ये गोलियां चार पन्नों में पैक थीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के पास से 300 रुपये नगद भी मिले।

आरोपी ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 और 67 के तहत नोटिस देकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की। हालांकि आरोपी ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। बरामद नशीली दवाओं का वजन करीब 55 ग्राम पाया गया, जिसे मौके पर ही सीलबंद कर जब्त कर लिया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS ACT) की धारा 8, 22 और 27(क) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Related posts

कोरबा में ASI के बेटे को बोलेरो सवार ने कुचला, मौत

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के 7 करोड़ चोरी, मंदिर के कर्मचारी के घर से मिले 10 लाख, गोबर में छिपाकर रखे थे पैसे

असम में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवान शहीद, दो अग्निवीरवायु भी शामिल