CG Prime News@रायपुर.‘Chawal Wale Baba’ of Chhattisgarh arrested in a rape case छत्तीसगढ़ में चावल वाले बाबा के नाम से चर्चित ज्योतिषाचार्य को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। रायपुर निवासी नरेंद्र नयन शास्त्री खुद को ज्योतिषाचार्य बताता था। वह ‘चावल वाले बाबा या ‘चाय वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। वह चावल और लाल फूल देकर भूत, भविष्य बताने के लिए फेमस रहा है।
पीडि़त महिला ने दर्ज कराई थी शिकायत
मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़त महिला ने बागबाहरा थाने में 6 मई को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, एक ही महिला से बार-बार रेप और कमजोर/असहाय स्थिति का फायदा उठाकर रेप करने से संबंधित धाराएं लगाई और कार्रवाई की है। आरोपी नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ बागबाहरा थाने में धारा 376(2)(द्भ), 376(2)(ठ्ठ) और 376(2)(द्व) के तहत एफआईआर दर्ज है।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मिली जानकारी के अनुसार ढोंगी बाबा ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर कथा भी सुनाता था। एक महिला ने आरोप लगाया कि वह बॉडी पेन से परेशान थी। इसके इलाज के लिए वह नरेंद्र शास्त्री के पास गई थी। इस दौरान उसने रेप किया। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिलयारी से हुई गिरफ्तारी
मंगलवार (9 मई) को बागबाहरा थाना पुलिस रायपुर पहुंची थी। सिलयारी इलाके से आरोपी नरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए बागबाहरा लेकर आई। बताया जा रहा है कि रायपुर के सिलयारी में नरेंद्र शास्त्री का घर है, वह यहीं रहता है। इस मामले को लेकर पुलिस ने फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही जानकारी दी जाएगी।
आश्रम से मिले थे सेक्स टॉयज
करीब 11 महीने पहले छत्तीसगढ़ की पवित्र नगरी डोंगरगढ़ में एक पाखंडी बाबा पकड़ा गया था। प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू (45 साल) जटाधारी साधु के वेश में रहकर आश्रम चलाता था। पुलिस ने उसके आश्रम में रेड मारकर सेक्स टॉयज, इंजेक्शन, वियाग्रा और नशीले पदार्थ जब्त किए थे।
आश्रम से 2 किलो गांजा मिला था। आरोपी पाखंडी बाबा 20 साल से गोवा में था, वहीं से उसने योग सिखा, वहां विदेशियों को योग सिखाता था, डोंगरगढ़ में पिछले डेढ़ साल से साधु के वेश में रह रहा था। पुलिस को शक होने पर कार्रवाई की गई थी।