CG Prime News@दुर्ग.job vacancy in durg chhattisgarh रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग और कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में 17 जून 2026 को वृहद जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और कुल 2,029 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
10 प्रतिष्ठित नियोजक करेंगे भर्ती
जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में 10 प्रमुख नियोजक शामिल होंगे। इन संस्थानों द्वारा तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों प्रकार के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाएगी। रोजगार मेला खम्हरिया स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आयोजित होगा, जहां अभ्यर्थियों को सीधे नियोजकों से मिलने और रोजगार अवसरों की जानकारी प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए न्यूनतम 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग स्नातक, नर्सिंग, GNM, ANM, पैरामेडिकल, एमबीबीएस(MBBD) और बीएएमएस (BAMS) जैसी विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। इससे जिले और आसपास के क्षेत्रों के हजारों युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा।
रोजगार कार्यालय में पंजीयन अनिवार्य
रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना आवश्यक है। पंजीकृत अभ्यर्थी ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीयन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि रोजगार मेले में भाग लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है जानकारी
भर्ती प्रक्रिया, रिक्त पदों और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और सीजी रोजगार ऐप पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार उपलब्ध पदों का चयन कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की जानकारी या मार्गदर्शन के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मालवीय नगर चौक, दुर्ग में संपर्क किया जा सकता है।
रोजगार मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे जिले के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।