ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर, तीजा मनाने जा रहे 3 बच्चों सहित 9 महिलाओं की मौत

ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर, तीजा मनाने जा रहे 3 बच्चों सहित 9 महिलाओं की मौत

CG Prime News@रायपुर.Road accident in Bhandara; eight people from Chhattisgarh killed.  महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोग घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार 8 मृतक छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। वहीं एक मृतक महाराष्ट्र की है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास हुआ।

नागपुर जा रहे थे सभी लोग

मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे। ट्रक में फंसे पिकअप को निकालने के लिए दो जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर, तीजा मनाने जा रहे 3 बच्चों सहित 9 महिलाओं की मौत

भाजपा नेत्री ने साझा की जानकारी

खुज्जी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी भाजपा नेत्री गीता घासी साहू ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके मृतकों की जानकारी साझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि राजनांदगांव के चिचोला के एक ही परिवार से गायत्री रूपेश उइके और उनके दो मासूम बच्चों सहित 9 लोगों का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है।

तीजा मनाने जा रहे थे सभी लोग

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एनएच-53 पर तड़के करीब 3:30 बजे तीज मनाने नागपुर जा रहे परिवार की बोलेरो की ट्रक से हुई भीषण टक्कर में 9 लोगों के निधन की हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। इस दर्दनाक हादसे में छह महिलाएं और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के सहसपुर लोहारा क्षेत्र, चिचोला के हैं।

सड़क हादसे में इनकी हुई मौत

1. जामबाई रामअवतार वर्मा — 50 वर्ष — एकता नगर, भांडेवाडी, नागपुर, महाराष्ट्र
2. मिनाक्षी राजकुमार वर्मा — 26 वर्ष — विचारपुर, जिला लोहारा, छत्तीसगढ़
3. गायत्री रूपेश उइके — 30 वर्ष — चिचोला, छत्तीसगढ़
4. कु. स्वीटी रूपेश उइके — 6 वर्ष — चिचोला, छत्तीसगढ़
5. धैर्य रूपेश उइके — 4 वर्ष — चिचोला, छत्तीसगढ़
6. सरिता विजय वर्मा — 30 वर्ष — विचारपुर, जिला लोहारा, छत्तीसगढ़
7. कु. प्रेशा राजकुमार वर्मा — 2 वर्ष — विचारपुर, जिला लोहारा, छत्तीसगढ़
8. गणेशिया अश्वंत पटेल — 22 वर्ष — बांधाटोला, जिला कवर्धा, छत्तीसगढ़
9. राजकुमारी प्रल्हाद पटेल — 35 वर्ष — बिजा, तहसील एवं जिला लोहारा, छत्तीसगढ़

Related posts

मां मानकेश्वरी मंदिर में 50 से 60 बकरों की बलि, देवी की आराधना में झूमते बैगा ने पीया खून

रूस में नौकरी की तलाश में गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, परिवार ने मांगी मदद

ब्रेस्ट टैक्स पर पोस्ट, सुप्रीम कोर्ट ने CG पुलिस को दी नसीहत, बोले-FIR की क्या जरूरत