छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती, इस महीने होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती, इस महीने होगी परीक्षा

CG Prime News@रायपुर. Recruitment of 2,292 Assistant Teachers in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के शासकीय स्कूलों में रिक्त 2292 पदों पर सहायक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। व्यापम से होने वाली इस भर्ती की परीक्षा अक्टूबर महीने में आयोजित की जाएगी।

2292 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया जा रहा है। इन पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तें विस्तृत विज्ञापन में उल्लिखित रहेंगी।

भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा

लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट
https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ एवं स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर जारी किया जाएगा। भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा

इन पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा। जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि संबंधी जानकारी व्यापम द्वारा पृथक से जारी की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप व्याख्याता एवं शिक्षक के पदों पर भर्ती हेतु पृथक से विज्ञापन भी जारी किए जाएंगे।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार