10 हजार रिश्वत लेकर केस दबाया, SI सस्पेंड, वायरल ऑडियो से हड़कंप

10 हजार रिश्वत लेकर केस दबाया, SI सस्पेंड, वायरल ऑडियो से हड़कंप

CG Prime News@गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में एक और पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते हुए ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। मामला गरियाबंद जिले में तैनात सब इंपेक्टर अजय कुमार सिंह से जुड़ा है। उन पर 10 हजार रुपए लेकर केस दबाने का आरोप है। मामला सिटी कोतवाली का है। लेन-देन से जुड़ा ऑडियो भी सामने आया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में प्रभारी एसपी नीरज चंद्राकर ने एसआई को सस्पेंड कर दिया है।

डीएसपी का भी नाम आया सामने

इस मामले में डीएसपी का नाम भी सामने आ रहा है। वहीं अब इस मामले में राजनीतिक रूप ले लिया है। पीडि़त परिवार के समर्थन छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना भी सड़क पर उतर आई है। कार्रवाई की मांग को लेकर छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना ने रैली निकाली। उनका कहना है कि एसआई पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पीडि़त परिवार का दर्ज किया एफआईआर

यह मामला महिला और उसके पति पर हुए हमले से जुड़ा है, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष सोहन धु्रव और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रवीण यादव के नाम सामने आए हैं, जो कि भाजपा समर्थित हैं। आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पीडि़त परिवार पर ही केस दर्ज कर दिया और उसी केस को दबाने के नाम पर रिश्वत ली गई।

पहला ऑडियो: पैसे लेने की बात

वायरल पहले ऑडियो में पीडि़ता के पति नंदकुमार यादव एसआई से सवाल करता सुनाई देता है कि 10 हजार मांगे थे, दे दिए, फिर भी काम नहीं हुआ, हमें अंदर जाना पड़ा। इस पर एसआई कथित तौर पर जवाब देते हैं कि पैसा उन्हें नहीं मिला, बल्कि पूरा पैसा डीएसपी ने लिया है और वही पूरा मामला देख रहे हैं।

दूसरा ऑडियो: पैसे वापसी का भरोसा और ‘ऊपर’ तक लिंक

दूसरे ऑडियो में किरण यादव से बातचीत सामने आई है, जिसमें उप निरीक्षक “नंदू जी” का जिक्र करते हुए फोटो लाने को कहते हैं। जब महिला 10 हजार वापस दिलाने की बात करती है, तो एसआई कथित तौर पर कहते हैं“आ जाओ, डीएसपी से मिलवा दूंगा, पैसा वहीं है, वापस दिलवा देंगे।”

 

Related posts

दुर्ग में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में देह व्यापार, हिरासत में 3 महिलाएं 3 पुरुष

दुर्ग में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, पहले ही दिन 81% बच्चों को पिलाई गई दवा 

दुर्ग: 1 जुलाई से 31 अगस्त तक बंद रहेगा सिरसा गेट अंडर ब्रिज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग