CG Prime News@भिलाई. SSB jawan suicide in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के प्रधान आरक्षक ने सोमवार सुबह 5.30 बजे आत्महत्या कर लिया। जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना अंतागढ़ में स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) के 28 वीं वाहिनी की है।
कैंप में गोली चलने से मचा हड़कंप
सोमवार सुबह अचानक गोली की आवाज सुनकर SSB कैंप में हड़कंप मच गया। जब तक साथी जवानों ने देखा हेड कांस्टेबल की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद SSB के अधिकारियों ने घटना की सूचना अंतागढ़ थाने में दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है।
UP का रहने वाला था जवान
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत जवान की पहचान आनंद तिवारी उम्र 41 साल के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले थे। जवान ने किन कारणों से आत्महत्या की है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के साथ ही SSB के अधिकारी भी घटना की जांच कर रहे हैं। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।