Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » नारायणपुर-कांकेर बार्डर पर पुलिस और माओवादियों में मुठभेड़, 5 पुरुष 2 महिला नक्सली के शव बरामद

नारायणपुर-कांकेर बार्डर पर पुलिस और माओवादियों में मुठभेड़, 5 पुरुष 2 महिला नक्सली के शव बरामद

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है

भिलाई. नारायणपुर और कांकेर बॉर्डर पर अबुझमाड़ के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। नारायणपुर पुलिस ने अबूझमाड़ के टेकामेटा इलाके में नक्सलियों को घेर रखा है। मंगलवार सुबह से ही दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक मठभेड़ में 5 पुरुष और 2 नक्सलियों को मार गिराया गया है। बस्तर आईजी पी सुंदराज ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। घटनास्थल से एके 47 समेत भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक नारायणपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर के टेकामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम गठित की और जवान सर्च ऑपरेशन के लिए निकल गए। मंगलवार सुबह नारायणपुर और कांकेर के बार्डर अबुझमाड़ जंगल के टेकेमेटा इलाके में पहुंचे। जहां नक्सलियों ने उन्हें देखते ही फायर खोल दिया। इसके बाद जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। सूत्रों के मताबिक यहां पर नक्सलियों के बड़े कैडर्स मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि, जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने कहा की मुठभेड़ अभी भी जारी है।

You may also like