Friday, February 13, 2026
Home » Blog » Durg News: धान खरीदी केंद्र से 22 क्विंटल अवैध धान जब्त, निगरानी समिति ने पकड़ी चोरी, खरीदी केंद्रों पर प्रशासन की पैनी नजर

Durg News: धान खरीदी केंद्र से 22 क्विंटल अवैध धान जब्त, निगरानी समिति ने पकड़ी चोरी, खरीदी केंद्रों पर प्रशासन की पैनी नजर

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. प्रदेश में धान खरीदी शुरू होने के साथ ही अवैध धान की बिक्री भी शुरू हो गई है। दुर्ग जिले में निगरानी समिति ने अलग-अलग धान खरीदी केंद्र से 22 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। जिसे कोचिए खपाने की फिराक में थे। मिली जानकारी के अनुसार निगरानी समिति ने पाटन और सेलूद में यह कार्रवाई की है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 14 नवम्बर से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर चौधरी के मागदर्शन में उपार्जन के दौरान अन्य राज्य से धान की आवक कोचियों, बिचौलियों और अन्य अवांछित व्यक्तियों द्वारा किसानों के खाते में धान बेचने के प्रयासों की रोकथाम के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर निगरानी समिति का गठन किया गया है।

22 क्विंटल अवैध धान जब्त
कलेक्टर के निर्देश पर निगरानी सामिति ने गुुरुवार को धान व्यापारी, कोचियों की जांच के दौरान छोटूलाल देवांगन पिता स्व. फिरन लाल देवांगन निवासी पाटन से 10 क्विंटल, लाभचंद जैन पिता परसमल जैन निवासी ग्राम सेलूद से 12 क्विंटल धान की जब्ती मंडी अधिनियम 1972 के अंतर्गत की गई है। धान उपार्जन अवधि में धान के अवैध परिवहन एवं विक्रय को रोकने के लिए निगरानी समिति द्वारा उपरोक्तानुसार जांच नियमित रूप से की जाएगी।

You may also like