Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » आवासीय कालोनी में चलाया जा रहा है कमर्शियल ग्रीन स्पा सेंटर, कलेक्टर से शिकायत

आवासीय कालोनी में चलाया जा रहा है कमर्शियल ग्रीन स्पा सेंटर, कलेक्टर से शिकायत

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

घर कब्जा के डर से छोटे भाई के खिलाफ जनदर्शन में शिकायत

CG Prime News@दुर्ग. छोटे भाई के नाम पर बिजली कनेक्शन होने की वजह से घर में छोटा भाई कब्जा न कर ले। इसलिए आवेदिका शिकायत लेकर कलेक्टर जनदर्शन पहुंची। आवेदिका भिलाई आजाद पारा की निवासी हैं और घर का प्रापर्टी टैक्स उनके नाम से आता है। आज कलेक्टर जनदर्शन में 184 आवेदन आए। जिसमें राशन कार्ड, बेजा कब्जा, त्रुटि सुधार, नामांतरण, संशोधन, श्रमिक पंजीयन, फर्जी पट्टा निरस्तीकरण, राजस्व, सेजेस, सड़क एवं नाली निर्माण संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।

घर में अधिकार और कब्जा करने की दृष्टि से उसके छोटे भाई द्वारा घर के बिजली मीटर का कनेक्शन उसके नाम से कराया गया है। आवेदिका ने कलेक्टर से निवेदन किया। घर के प्रापर्टी टैक्स वह अदा करती है। उसका प्रमाण भी पावती के रूप में संलग्न किया है। इसलिए उसके भाई के नाम से लगे विद्युत कनेक्शन को तुरंत काट दिया जाए। ताकि भाई द्वारा कब्जे की कोई कार्यवाही न की जा सके। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवेदन प्रेषित किया।

किराए के मकान में नियम विरुद्ध चल रहा ग्रीन स्पा

आवासीय कालोनी में नियम विरूद्ध ग्रीन स्पा सेंटर चलाने पर कालोनी के अध्यक्ष की ओर से जनदर्शन में आवेदन पहुंचा था। जिसमें अध्यक्ष ने बताया कि नेहरू नगर पश्चिम में स्थित विद्या विहार कॉलोनी एक आवासीय कॉलोनी है जिसके एक मकान को नियम के विरूद्ध किराए में दिया है। जिसमें ग्रीन स्पा सेंटर का संचालन किया जा रहा है। आवांछित गतिविधियां होती प्रतीत होती है। कॉलोनी में निवासरत अन्य लोगों द्वारा भी समय-समय पर इसका विरोध किया गया है, लेकिन इसका संचालन वर्तमान में भी हो रहा है। आवासीय परिसर होने के कारण कमर्शियल रूप से यहां के मकान का उपयोग होना अनुचित है। इसलिए अध्यक्ष ने कलेक्टर से सेंटर को तत्काल बंद करवाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन को पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को प्रेषित किया। विधिपूर्ण कार्रवाई करने के लिए कहा है।

You may also like