Monday, May 11, 2026
Home » Blog » कलेक्टर ऋचा का चला बुल्डोजर, प्लॉटिंग करने वालों का सफाया

कलेक्टर ऋचा का चला बुल्डोजर, प्लॉटिंग करने वालों का सफाया

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

तीन स्थानों पर किए जा रहे थे अवैध प्लाटिंग

CG Prime News@दुर्ग. अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बुल्डोजर चलवा दिया। बैकहोल्डर से बिल्डर द्वारा बनाई जा रही सड़क को ध्वस्त करा दिया। उनकी कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने कहा है कि अवैध प्लाटिंग करने वाले भूमाफियाओं पर यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी मुकेश रावटे एवं अतिरिक्त तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता द्वारा अवैध प्लाटिंग करने वाले स्थल पर पहुंचे। उसका निरीक्षण के दौरान दो ग्रामों में 3 अवैध प्लॉटिंग पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की गई है। उन्होंने अपनी उपस्थिति में बैकहोल्डर (जेसीबी) के माध्यम से बनाए गए रास्ता को ध्वस्त करा दिए। दुर्ग तहसील के ग्राम चंदखुरी के भूमिस्वामी शिव कुमार पिता रेखुराम द्वारा भूमि खसरा- 1058/1 रकबा 0.322 हेक्टेयर में गीता देवी पति रोशन देशमुख की भूमि खसरा- 1069/2 रकबा 0.20 हेक्टेयर में और ग्राम अंडा के भूमस्वामी सुंदरी पति दयाराम की भूमि खसरा- 158 रकबा 0.52 हेक्टेयर पर अवैध प्लॉटिंग के लिए तैयार किए गए सड़क रास्ता आदि स्ट्रक्चर को उखाड़ दिया गया। एसडीएम मुकेश रावटे ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए सभी पटवारियों से अवैध प्लॉटिंग की जानकारी मांगी जा रही है।

You may also like