महारुद्राभिषेक में शामिल हुए मुख्यमंत्री

सेक्टर 7 तालाब शिवधाम में महारुद्राभिषेक का आयोजन

CG Prime News@भिलाई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को भिलाई नगर सेक्टर-7 तालाब शिवधाम में आयोजित महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर भगवान शिव की पूजा अर्चनाकर अभिषेक किया। प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने इस आयोजन के लिए पूरे टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विगत सात और आठ वर्षों से आयोजन किया जा रहा है। आज तालाब में बहुत परिवर्तन हो गया है। भोले नाथ हर जगह विराजे है। भगवान शिव ने ही विवाह नाम की संस्था को विकसित किया है। शिव सबको जोड़ने का नाम है। तंत्र के जनक शिव है। भगवान शिव सबकी मनोकामना पूरी करे। कार्यक्रम को विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, पार्षद लक्ष्मीपति राजू, गणमान्य नागरिक समेत बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Related posts

कोंडागांव में सरपंच की पीट-पीटकर हत्या, महिला से संबंध के विवाद में 7 गिरफ्तार

दुर्ग: मेडिकल स्टोर्स पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की Raid, दो मेडिकल फर्मों को कारण बताओ नोटिस

दुर्ग में हरेराम प्रसाद जिलाबदर, 7 जिलों में एक साल तक प्रवेश प्रतिबंधित