Breaking: दुर्ग में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, घर के पास बदमाश युवकों ने घेरा, पहले डंडे से पीटा फिर मार दिया चाकू

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग के बोरसी भाठा में एक युवक की चाकू से घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना पदमनाभपुर चौकी क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात 4 युवकों ने मृतक शुभम बांदे निवासी बोरसी भाटा पर उसके घर के पास ही चाकू से हमला कर दिया था। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चाकू बाजी में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।युवक के शरीर पर चाकू घोंपने और डंडे से वार के कई निशान मिले हैं। मामले में चार आरोपियों को पकड़ा गया है। फिलहाल जांच जारी है।

Related posts

सरकारी स्कूल में हेड मास्टर ने बच्चों के सामने उतारी पैंट, क्लास रूम में किया पेशाब

संसद में पुजारी बनकर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, दान पेटी में राहुल सहित विपक्षी सांसदों ने डाला चंदा

बॉयफ्रेंड से शादी की जिद्द, रेडियो टावर पर चढ़ी युवती, थाने परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा