Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » Breaking: राजनांदगांव में पुरानी रंजिश के चलते सात लोगों ने मिलकर युवक की हत्या की, आधी रात धारदार हथियार से बोला हमला

Breaking: राजनांदगांव में पुरानी रंजिश के चलते सात लोगों ने मिलकर युवक की हत्या की, आधी रात धारदार हथियार से बोला हमला

by cgprimenews.com
0 comments

राजनांदगांव. CG Prime news. शहर में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है । गत 3 दिन पहले दो लोगों की हत्या कर दी गई थी । जिसकी गुत्थी पुलिस ने सुलझाई ही थी कि कल देर रात फिर एक हत्या का मामला सामने आ गया है। राजनांदगांव शहर के गंज मंडी बसंतपुर में पार्टी कर रहे युवक की सात लोगों ने धारधार हथियार से हत्या कर दी। घटना बुधवार रात लगभग 11.30 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर एसपी और थाना प्रभारी पहुंचे तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। मृतक युवक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर निवासी गोल्डी मरकाम अपने दोस्तों प्रतीक ताम्रकार, मुकेश गेंडरे और एक अन्य साथी के साथ गंज मंडी के पीछे पार्टी कर रहा था। तभी सात आरोपी वहां आ धमके। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोपियों ने तलवार, चाकू और अन्य धारदार हथियार से गोल्डी और उसके दोस्तों पर हमला बोल दिया। जिसमें गोल्डी की मौत हो गई और प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

You may also like

Leave a Comment