बैटरी दुकान में ब्लास्ट, महिला झुलसी

अन्य वर्करों भागकर बचाई अपनी जान

CG Prime News@भिलाई. नंदिनी रोड स्थित रौनक ट्रेडिंग कंपनी में वर्कर काम कर रहे थे। उसी समय बैटरी ब्लास्ट हो गई, जिससे एक महिला चपेट में आई और घायल हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

छावनी थाना पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब 5.30 बजे की है। रौनक ट्रेडिंग कंपनी में महिला और पुरुष काम कर रहे थे। अचानक धुंआ उठा तो वर्कर भागने लगे। इतने में बैटरी ब्लास्ट हो गई। इस हादसे में खुर्सीपार निवासी सुभद्रा तांडी घायल हो गई। उसे सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बैटरी ब्लास्ट कैसे हुआ। इसकी पुलिस जांच कर रही है।

Related posts

BSP में 90 लाख का लोहा चोरी, मुख्य आरोपी संजय सिंह UP से गिरफ्तार

भिलाई में 5.518 किलो अवैध गांजा बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार

आयतें पढ़कर फूंकता फिर करता रेप, वायुसेना अधिकारी की पत्नी का जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश