Big Breaking: दुर्ग पुलिस ने सुलझाई स्टील कारोबारी की सुसाइड मिस्ट्री, एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग.CG prime news. गंजपारा में लॉकडाउन के दौरान नामी स्टील कारोबीरी आनंद राठी की सुसाइड मिस्ट्री को दुर्ग पुलिस ने सुलझा लिया है। सुसाइड के लिए उकसाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आत्महत्या के लिए कारोबारी को उकसाने वाले आरोपियों में एक महिला और दो युवक शामिल है। सिटी कोतवाली पुलिस दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार महिला के छेड़छाड़ के झूठे आरोप से परेशान होकर पीडि़त ने आत्महत्या कर ली थी। टीआई राजेश बागड़े ने बताया कि आरोपी महिला जूहिता चावड़ा, पति जयश चावड़ा निवासी राजनांदगांव, दुर्ग निवासी रोहण सिंह और सन्नी सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

यह है पूरा घटनाक्रम
दुर्ग गंजपारा निवासी 38 वर्षीय आनंद राठी ने 28-29 जुलाई दरम्यानी रात अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव सुबह फंदे पर झूलता हुआ मिला था। पुलिस ने बताया कि आनंद राठी आत्महत्या वाली रात अपने दोस्तों के साथ घूमकर रात में घर लौटे थे। सड़क से घर में प्रवेश कर रहे थे इसी बीच रास्ते से अपने दोस्तों के साथ स्कूटी में गुजर रही महिला के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इस बात से आक्रोशित महिला ने मृतक के खिलाफ रात में ही थाने पहुंचकर छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखा दी। थाना में महिला का आधी रात हंगामा देख पुलिस मृतक के घर पूछताछ के लिए पहुंची। वहां भी महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम से क्षुब्ध होकर मृतक आनंद राठी ने उसी रात आत्महत्या कर लिया।

Related posts

कोरबा में ASI के बेटे को बोलेरो सवार ने कुचला, मौत

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के 7 करोड़ चोरी, मंदिर के कर्मचारी के घर से मिले 10 लाख, गोबर में छिपाकर रखे थे पैसे

असम में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवान शहीद, दो अग्निवीरवायु भी शामिल