श्री रामजन्मोत्सव समिति ने सैकड़ों दीये जलाकर उतारी भगवान राम की आरती

भिलाई.CG prime news. पांच सौ वर्ष पुराने सपने को साकार होते देख शहर में रामभक्तों की भावनाएं सैलाब बनकर उमड़ पड़ी। सुबह से किसी ने लड्डू बांटे तो कोई भगवा ध्जव फहराकर अपनी खुशी का इजहार किया। टीवी पर भूमिपूजन होता देख आतिशबाजी का शुरू हुआ दौर देररात तक चलता रहा। श्री रामजन्मोत्सव समिति ने शहरभर में राम मंदिर शिलान्यास के इस खास पल को यादगार बनाया। सेक्टर 10 में रंगोली आर्टिस्ट भीमा ने श्रीराम दरबार को रंगोली में सजाया। इस मौके पर समिति के युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पांडेय ने श्रीराम की आरती उतार कर दीप जलाए। इस मौके पर सुमन कन्नौजे सहित कई महिलाओं ने दीपक जलाकर अपनी आस्था को व्यक्त किया।


रंगोली में जय श्री राम

सुबह से ही राममय हुए शहर में लोगों की जुबां से लेकर रंगोली तक में जय श्री राम ही नजर आया। लोगों ने इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने लोगों ने घर आंगन में खूबसूरत रंगोली सजाई। अयोध्या के राममंदिर की झलक को रंगोली में दिखाया। श्री राम जन्मोत्सव समिति से जुड़े सेवक राम साहू ने बताया कि उनके घर दीपावली सा माहौल रहा। सभी ने एक कपड़े पहनकर रंगोली सजाई और दीप जलाए। उन्होंने कहा कि यह खास दिन हमारी जिंदगी में दोबारा नहीं आने वाला इसलिए इसे सभी ने अपने-अपने ढंग से यादगार बनाया।

Related posts

रेल पटरी पर बैठकर Free Fire खेल रहे दो नाबालिग मालगाड़ी की चपेट में आए, एक की मौत

दिशा सालियान केस: पिता ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

Durg: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3162 म्यूल खातों की पहचान